{"_id":"6883e0a798774669bb0b5e21","slug":"husbands-girlfriend-sent-objectionable-photos-to-married-woman-case-registered-rampur-news-c-282-1-rmp1016-150175-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता को पति की प्रेमिका ने भेजे आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता को पति की प्रेमिका ने भेजे आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अवैध संबंध और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी तीन साल पहले मुरादाबाद जनपद के मझौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही पति इरफान, उसके माता-पिता, ननद समेत सभी परिजन लगातार एक कार और कारोबार के लिए दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पांच जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति वर्तमान में चंडीगढ़ में अपनी बहन-बहनोई के साथ रहकर नशे का धंधा और महिलाओं की होटल में सप्लाई जैसे गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है। इसके अलावा, वह चंडीगढ़ में ही एक दूसरी समुदाय की महिला के साथ अवैध संबंध बनाए हुए है। विवाहिता को उक्त महिला ने ही पति के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।