फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband hangs himself after wife's death; both die.

Rampur News: पत्नी की मौत के बाद पति ने फंदे पर लटककर दी जान, दोनों की मौत

Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband hangs himself after wife's death; both die.
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम पटिया में घरेलू कलह में एक दंपती की मौत से गांव में मातम पसर गया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार को विवाद के बाद 40 वर्षीय पत्नी रम्पा देवी ने दोपहर करीब तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पत्नी की मौत की खबर सुनने के बाद पति राजेंद्र प्रसाद ने भी घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम पटिया निवासी राजेंद्र प्रसाद (45) और उनकी पत्नी रम्पा देवी (40) के बीच काफी समय से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रम्पा देवी ने दोपहर करीब तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रम्पा देवी को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
बताया गया कि पत्नी की मौत से राजेंद्र प्रसाद गहरे सदमे में थे। वह शाम करीब छह बजे घर के अंदर एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, राजेंद्र प्रसाद गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे। उनके दो विवाहित और एक अविवाहित पुत्र हैं। परिजन मामले की जानकारी पुलिस को नहीं देना चाहते हैं।
सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी जा रही है और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से बातचीत के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0000
घरेलू कलह में उजड़ गया परिवार
रिश्तों में बढ़ती दूरियों और घरेलू विवाद ने ऐसी त्रासदी का रूप ले लिया कि ग्राम पटिया में पति-पत्नी की मौत की घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। एक ही परिवार में कुछ समय के अंतराल पर दो मौतें होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed