फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband given triple talaq to wife

दहेज में पांच लाख न मिलने पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
husband given triple talaq to wife
रामपुर। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को ससुराल में जाकर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल निवासी फरहा का निकाह 26 जुलाई 2017 को टांडा थाना क्षेत्र के गांव ढक्का नगलिया निवासी रियासत के बाद मोअज्जम से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि कुछ समय बाद पति ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया करता था। एक दिन मौका पाकर महिला अपने मायके आ गई। उसने परिजनों को सारा मामला बताया था।16 फरवरी को उसका पति अपनी ससुराल पहुंच गया जहां उसको तीन तलाक देकर वहां से चला आया।यह सुनकर महिला के होश उड़ गए थे।इस मामले में उसने अजीमनगर थाना क्षेत्र में पति और ससुर के खिलाफ तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र में इससे पहले भी और कई मामले दर्ज हो चुके हैं। यहां तक कि इसी थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक पीड़िता की मौत तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed