फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband and wife reached court after a dispute, husband was showered with slippers.. Video

UP: विवाद के बाद कोर्ट पहुंचे मियां-बीबी, तलाक से बिगड़ी नाैबत, पति पर चप्पलों की कर दी बरसात.. Video

Sat, 13 Sep 2025 06:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

कोर्ट परिसर में पति-पत्नी आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर महिला ने पति को चप्पलों से पीट दिया। लोगों और वकीलों ने बीचबचाव कर किसी तरह युवक को छुड़ाया। दंपती के बीच पारिवारिक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
Husband and wife reached court after a dispute, husband was showered with slippers.. Video
रामपुर में पत्नी ने की पति की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

 पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में सामने आ गया। महिला ने पति को चप्पलों से पीटा। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। एक दंपती का पारिवारिक विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


इस मामले में दोनों ही पक्षों के लोग शुक्रवार को कोर्ट में आए थे। दोपहर के वक्त कोर्ट परिसर में पति-पत्नी दोनों ही आमने-सामने आ गए। दोनों में पहले विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि महिला गुस्से में आ गई और उसने चप्पलों से सरेआम युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिससे लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच लोगों ने बीच बचाव कराना शुरू किया,लेकिन महिला लगातार पति को पीटती जा रही थी। इस बीच पहुंचे कुछ वकीलों ने किसी तरह दोनों को अलग किया और फिर युवक को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक किसी तरह वहां से खिसक लिया। बताते हैं कि दोनों के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। पति पर तलाक देने का भी आरोप महिला लगा रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed