{"_id":"6ac91875d271c4fe5e030e1e","slug":"husband-also-took-his-own-life-after-his-wife-committed-suicide-due-to-domestic-dispute-in-rampur-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी के जाने का सदमा नहीं सह सका राजेंद्र, कुछ घंटे में दो मौत; पीछे छोड़ गए तीन बेटे और ढेरों यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी के जाने का सदमा नहीं सह सका राजेंद्र, कुछ घंटे में दो मौत; पीछे छोड़ गए तीन बेटे और ढेरों यादें
Fri, 09 Oct 2026 10:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:13 PM IST
सार
रामपुर के ग्राम पटिया में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी की मौत हो गई। विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
पति-पत्नी की मौत (सांकेतिक)
- फोटो : AI/अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के ग्राम पटिया में घरेलू कलह के चलते एक दंपती की मौत से गांव में मातम पसर गया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी बीच विवाद के चलते चालीस वर्षीय पत्नी रम्पा ने दोपहर बाद तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसका उपचार कराकर उसे बचाने का भरकस प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति राजेंद्र प्रसाद यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। शाम करीब छह बजे उसने भी अपने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्र के ग्राम पटिया निवासी राजेंद्र प्रसाद (45) और उसकी पत्नी रम्पा देवी (40) के बीच काफी समय से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रम्पा देवी ने दोपहर तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रम्पा देवी को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उसकी शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
बताया गया कि पत्नी की मौत से राजेंद्र प्रसाद गहरे सदमे में आ गए। शाम 6 बजे उसने घर के अंदर कमरे में चला गया, कुछ देर बाद ही उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जिस घर में कुछ समय पहले तक पारिवारिक जीवन चल रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र प्रसाद गांव में रहकर ही खेती किसानी करते थे उनके दो विवाहित एवं एक अविवाहित पुत्र है। परिजन मामले की जानकारी पुलिस को देना नहीं चाहते हैं। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा जा रहा है और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से बातचीत करने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।