फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband accused of dowry harassment and brother-in-law accused of molestation

Rampur News: पति पर दहेज उत्पीड़न व देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया

Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry harassment and brother-in-law accused of molestation
दढ़ियाल (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के बाद से पति, सास, जेठ-जेठानी व देवर दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप लगाया कि देवर आए दिन उससे छेड़खानी करता है। 22 जुलाई को रात वह घर पर अकेली थी। करीब 8:30 बजे देवर शराब के नशे में तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और उसके सोने के गहने छीन लिए। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पीड़िता ने ससुरालियों और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed