फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hrtc employee protest in rohru gate meeting against government

एचआरटीसी कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

Mon, 12 Apr 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
hrtc employee protest in rohru gate meeting against government
रोहडू में गेटमिटिंग के दौरान पथ परिवहन निगम के चालक - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। परिवहन निगम रोहडू़ डिपो के चालकों ने गेट मीटिंग के दौरान मांगे नहीं मानने पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। गेट मीटिंग के बाद उन्होंने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान मांगपत्र में उन्होंने कहा कि कार्यशाला परिसर में एक मंदिर बनाने के लिए जगह सुनिश्चित की जाए। चालकों की हाजिरी का रजिस्टर कार्यशाला में रखा जाए। निगम में तैनात हर चालक को बसें नियमित तौर पर दी जाए। बसें चालकों के पास वरिष्ठता के आधार पर उपलब्ध हो। उन्होंने मांग की कि चालकों के अवकाश का ब्योरा और उसका चार्ट उनको हर महीने उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रबंधन की ओर से बस चालकों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार को बंद किया जाए। उन्होंने कहा अगर स्थानीय प्रबंधन इन मांगों को पूरा नहीं कर सकता तो उच्च अधिकारियों से बातचीत का मौका दिया जाए। इस दौरान चालक संघ के प्रधान आत्मा राम ,सचिव दिग्विजय सिंह, उपप्रधान राजेंद्र सिंह राठौर और विरेंद्र सिंह सहित संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed