{"_id":"654fd1e40a45deb2a10cc716","slug":"houses-bathed-in-lights-on-the-festival-of-lights-rampur-news-c-282-1-rmp1004-10005-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दीपों के त्योहार पर रोशनी से नहाए घर-द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दीपों के त्योहार पर रोशनी से नहाए घर-द्वार
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली को उल्लास चारों ओर छाया हुआ है। शनिवार को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। वहीं सरकारी इमारतों से लेकर घरों की झालरों से सजावट की गई है। शाम होते ही शहर रोशनी से जगमग हो गया। वहीं दिन भर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, मिट्टी के दीपक, आतिशबाजी की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। रविवार की रात में शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी का पूजन होगा। शनिवार को सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। देर शाम तक खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। सबसे अधिक भीड़ मिठाइयों और गिफ्ट पैक की दुकानों पर देखी गई। सराफा बाजार में भी रौनक रही। लोगों ने मां लक्ष्मी के पूजन के लिए सोने-चांदी के सिक्के खरीदे। चांदी के लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, चांदी का सिंहासन, लड्डू गोपाल आदि की खरीदारी की गई। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
-- -- -- --
मिट्टी के दीयों की खूब रही मांग
लोगों ने घरों पर सजावट के लिए भले ही झालरें लगाई हो, लेकिन मिट्टी की दीयों की खरीदारी भी खूब की। बाजार में फुटपाथ पर मिट्टी के दीयों की बिक्री खूब हुई। मिट्टी के दीयों पर आकर्षक डिजाइन और तरह-तरह की मिट्टी निर्मित जरूरी सामान खूब बिका।
विज्ञापन
मिट्टी के दीयों की खूब रही मांग
लोगों ने घरों पर सजावट के लिए भले ही झालरें लगाई हो, लेकिन मिट्टी की दीयों की खरीदारी भी खूब की। बाजार में फुटपाथ पर मिट्टी के दीयों की बिक्री खूब हुई। मिट्टी के दीयों पर आकर्षक डिजाइन और तरह-तरह की मिट्टी निर्मित जरूरी सामान खूब बिका।
विज्ञापन