फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   house of son of ex co ale hassan demolished

आजम खां के करीबी पूर्व सी्ओ की निर्माणाधीन बिल्डिंग ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
house of son of ex co ale hassan demolished
रामपुर में बुधवार को आले हसन के बेटों के प्लाट को ध्वस्त करती आरडीए जेसीबी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। स्वीकृत मानचित्र से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराने के मामले में सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन खां के बेटों के निर्माणाधीन भवन पर आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) की जेसीबी बुधवार को भी चली। अवैध निर्माण को गिराने के लिए उत्तराखंड से जेसीबी मंगाई गई थी। आरडीए के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के करीबियों में शामिल पूर्व सीओ आलेहसन खां ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सईदनगर हरदो पट्टी में जमीन खरीदी थी। यह जमीन उनके पुत्र वसीम हसन और जावेद हसन के नाम है। साढ़े पांच सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले इस भूखंड पर निर्माण कराने के लिए उन्होंने आरडीए से मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। जून 2017 में आरडीए ने साढ़े चार सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कराने के लिए नक्शा पास किया था। आरोप है कि 523.54 वर्गमीटर भूमि में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक को कवर करते हुए बेसमेंट का निर्माण कार्य कर लिया। मामले की भनक लगते ही आरडीए की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद भूखंड स्वामी की ओर से कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। इसके बाद आरडीए ने अप्रैल 2019 में अवैध निर्माण को लेकर भूखंड स्वामी को नोटिस जारी कर दिए, लेकिन इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई पक्ष पेश नहीं किया गया। इस पर दस सितंबर 2020 को आरडीए ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित कर दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को आरडीए की टीम बड़ी तादात में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इस बीच जेसीबी खराब हो गई, जिसके बाद दूसरी जेसीबी मंगाई गई, किन्तु दूसरी जेसीबी भी निर्माण को नहीं तोड़ पाई। इसके बाद आरडीए के अफसरों ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से जेसीबी मंगवाई थी। बुधवार को एक बार फिर आरडीए की टीम पूरे लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। बड़ी तादात में पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। अफसरों ने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इस बीच सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed