फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hospital blankets are not able to provide relief to patients from cold

Rampur News: मरीजों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रहे अस्पताल के कंबल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hospital blankets are not able to provide relief to patients from cold
रामपुर। कड़ाके की सर्दी में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाले कंबल ठंड नहीं दूर कर पा रहे हैं। पतले से चादरनुमा मिलने वाले कंबल को ओढ़कर भी मरीज ठिठुरते रहते हैँ। ऐसे में तीमारदार अपने मरीजों के लिए घर से कंबल लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा किसी भी वार्ड में हीटर की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं चलने से इस समय ठंड का प्रकोप है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अच्छी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां न तो मरीजों को गर्म पानी मिल पाता है और न ही वार्डों में हीटर की व्यवस्था है। सर्दी से बचाव के लिए जो कंबल दिए जाते हैं, वो भी नाकाफी हैं। ऐसे में मरीज अपने घर से कंबल व रजाई लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज हरपाल सिंह ने बताया कि यहां मिले कंबल से राहत नहीं मिली तो पत्नी से घर से कंबल मंगवाया। अस्पताल में गर्म पानी व हीटर की भी व्यवस्था नहीं है। मरीज गीता देवी ने बताया कि अस्पताल की खिड़कियां ठीक न होने से हवा आती है। यहां के कंबल में राहत नहीं मिली तो घर से रजाई मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए हर संभव कोशिशें अस्पताल प्रशासन कर रहा है। शासन स्तर से जो भी सुविधाएं मिलती हैं वह मरीजों को मुहैया कराई जाती हैं। सरकार की तरफ से जो कंबल आए हैं, वहीं भर्ती मरीजों को दिए जा रहे हैं।
-डाॅ. एसपी सिंह, सीएमओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed