फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holika dahan

होलिका दहन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू

Mon, 13 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
holika dahan
रामपुर द ओपल में होली महोत्सव में रंग लगाते लोग

विज्ञापन
होलिका दहन और पूजन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। युवा और बच्चों की टोलियों ने एक- दूसरे को रंगों में सराबोर करना शुरू कर दिया। कहीं होली गीतों पर डांस के साथ रंग उड़ाते युवा तो कहीं गुंझियों की मिठास के साथ एक-दूसरे को होली की बधाई देने का सिलसिला रहा।

रविवार को दिनभर बच्चों और युवाओं की टोलियों ने होलिका के लिए लकड़ी एकत्र की। युवाओं में ऊंची से ऊंची होलिका बनाने की होड़ सी रही। इसके बाद रात में होलिका दहन और पूजन के बाद फिजाओं में अबीर-गुलाल के साथ रंग बिखरने शुरू हो गए। बच्चों और युवाओं ने रात से ही होली हुड़दंग शुरू कर दिया। जगह-जगह गली मोहल्लों में होली के गीतों पर डांस करते युवा रंगों में डूबे नजर आए।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी, ज्वाला नगर, मिस्टन गंज, सिविल लाइंस, पुराना गंज, वीआईपी कालोनी समेत कई इलाकों  में देर रात तक होली का जश्न जारी रहा।
द ओपल में होली के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। होली को परंपराओं का त्योहार बताते हुए जमकर रंग खेला गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ होली जश्न शाम तक चला। जश्न के साथ ही द ओपल की ओर से डीजे की धुन पर लोग जमकर नाचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed