{"_id":"640a3abe7e819f3043008bb4","slug":"holi-milan-samaroh-at-fort-rampur-news-c-15-1-79999-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किले के मैदान में होली मिलन, दिखी भाईचारे की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किले के मैदान में होली मिलन, दिखी भाईचारे की झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। किले के मैदान में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाईचारे की झलक दिखाई दी। समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व मंत्री नवेद मियां सहित तमाम दलों और संगठनों के लोग इस समारोह में शामिल हुए। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह इस समारोह में भाग लेने के लिए खासतौर पर रामपुर पहुंचे।
किले के मैदान में एक लंबे समय से होली मिलन समारोह आयोजित होता रहा है। बुधवार को भी यह समारोह आयोजित किया गया। इसमें तमाम संगठनों ने स्टाल लगाए। इस बार यहां सबसे ज्यादा स्टाल लगे थे। पिछले कई सालों से यह आयोजन कोरोना संक्रमण की वजह से प्रभावित रहा था। पिछले साल प्रशासन ने इस समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी, जिसका कई संगठनों ने विरोध भी किया था। इस बार किले में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी। प्रशासन ने अनुमति दे दी थी। समारोह में सभी धर्मो के लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व मंत्री नवेद मियां, कांग्रेस के पूर्व विधायक अफरोज अली खां, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, मुईन पठान, जिया अहमद, शाहजेब खां, इमरान अजीज , निर्मल सिंह, अवतार सिंह, भारत भूषण गुप्ता और अशोक विश्नोई सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। नवाब खानदान में चली आ रही परंपरा इस बार भी कायम रही। बुधवार को नूरमहल में होली का जश्न रहा। रामपुर के अंतिम शासक रहे नवाब रजा अली खां ने होली के गीत लिखे थे और उनकी धुनें बनाई थीं। उनके बेटे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां ने भी हमेशा होली के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी हर साल होली मनाती हैं। उनके बेटे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां तो होली खेलते भी हैं। इस बार भी नवेद मियां ने होली खेली। नूरमहल आने वालों को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि शाही खानदान हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। होली के साथ साथ नूरमहल में सभी त्योहार मनाए जाते हैं। इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।