फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Holi Chaupai was taken out with much fanfare from five places in Shahbad.

Rampur News: शाहबाद में धूमधाम से निकाली गई पांच स्थानों से होली की चौपाई

Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Holi Chaupai was taken out with much fanfare from five places in Shahbad.
शाहबाद। होली के एक दिन के बाद निकलने वाली चौपाई का जुलूस परंपरागत तरीके से पांच स्थानों से निकाला गया। चौपाई में हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर डीजे की धुनों पर थिरकते हुए हुलियारे रंग-गुलाल उड़ाते हुए निकले। अंत में चौपाई नगर के लक्खीबाग शिव मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

होली के एक दिन के बाद मंगलवार को नगर के मोहल्ला नालापार से चौपाई का जुलूस निकला। डीजे के धुन पर थिरकते हुए हुलियारे निकले। यह चौपाई कोतवाली, बजरंग चौक और बिलारी बस स्टैंड से होती हुई नगर के लक्खीबाग स्थित शिव मंदिर पहुंची। चौपाई के जुलूस में महिलाएं भी रंग और गुलाल बिखेरते हुए निकली। इसी दिन नगर के मोहल्ला बरबालन, हाकिमान, भीतरगांव, लशकरगंज से भी चौपाई निकाली गई। इन चौपाइयों में हजारों की तादाद में हुलियारे डीजे की धुन पर व रंग और गुलाल बिखेरते व एक दूसरे के लगाते हुए गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed