फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi celebrates

Rampur News: जमकर उड़ा रंग-गुलाल, होली की मस्ती में नजर आए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
holi celebrates
रामपुर। रंगों का त्योहार होली रामपुर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने हर्षोल्लास से होली मनाई। युवाओं ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे पर बज रहे होली गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह से ही होलियारों की टोली हुड़दंग मचाती हुई घरों से निकल गई। इस दौरान जो भी इस टोली की जद में आया बिना रंगे नहीं छूटा। जिला मुख्यालय रामपुर के साथ ही मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, टांडा, सैफनी, पटवाई और मसवासी समेत अन्य शहरों में छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी घरों की छतों से हुड़दंगों की टोली पर रंग बरसाए। दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थमा। लोग अपने घरों को पहुंचे जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतको के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े। अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों एवं शुभ चिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ भी उठाया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। रामपुर में होली के मौके पर सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। कई मुसलमानों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed