फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hockey: Rampur, Bareilly, Haridwar, Dehradun, Ghaziabad in semi-finals.

हॉकी : रामपुर, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, गाजियाबाद सेमीफाइनल में

Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hockey: Rampur, Bareilly, Haridwar, Dehradun, Ghaziabad in semi-finals.
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन-1 हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को हुए मुकाबलों में रामपुर, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, गाजियाबाद के विद्यालयों की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बृहस्पतिवार आज फाइनल के साथ रंगारंग कार्यक्रमों के बीच प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के लिए अंडर-14 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल गाजियाबाद, डीपीएस बरेली, ग्रीनवुड स्कूल और सनवे स्कूल, अंडर-17 बालिका वर्ग में प्लेटीनियम वैली इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद और स्मार्ट इंडियन स्कूल तथा श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय गाजियाबाद तथा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून, अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री राम विद्या मंदिर हरिद्वार और सैंट मैरी तथा जेकेजी गाजियाबाद और ग्रीनवुड, अंडर-19 बालक वर्ग में जेकेजी गाजियाबाद और श्रीराम हरिद्वार तथा डीएमए और डीपीएस बरेली की टीमें शामिल हुईं। लीग मैच में अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद ने सरस्वती विद्या मंदिर हापुड़ को 1-0 से हराया। इसमें गोल दक्ष चौधरी ने किया। ग्रीनवुड स्कूल ने एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे स्कूल खटीमा को 1-0 से शिकस्त दी। गोल स्वालेह ने किया। जेकेजी इंटरनेशनल गाजियाबाद और सनवे स्कूल के बीच हुआ मैच ड्रा हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग में गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद और सैंट पाॅल स्कूल के मध्य मैच ड्रा रहा। ग्रीनवुड स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के बीच हुआ मैच का स्कोर 0-0 रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 व 19 वर्ग मुकाबलों में हुई कांटे की टक्कर
अंडर- 17 बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून ने बाबा खदेड़ा सिंह विद्या मंदिर मथुरा को 2-0 से मात दी। प्लेटीनियम वैली इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद ने सनवे स्कूल को 4-0 से परास्त किया। गोल गुंजन, हिमांशिम, रिया और सुनीता ने किए। इसके बाद श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय गाजियाबाद ने डीएमए की टीम को 7-0 से हराया। 3 गोल पारूल और दो-दो गोल अनुष्का और प्रिया ने किये। अंडर-19 बालिका वर्ग में सैंट मैरी स्कूल की शालिनी सिंह ने एक गोल करके डीएमए को 1-0 से हराया। श्री राम विद्या मंदिर हरिद्वार ने सैंट पाल्स स्कूल को 6-0 से हराया। सबसे ज्यादा तीन गोल वंसी ने किये। डीएमए ने राधा माधव स्कूल बरेली को 2-0 से हराया। गोल आरती और इशरीन ने किए। सैंट पॉल्स ने डीपीएस को 3-2 से हराया। सैंट पाल्स की महिमा ने दो गोल और दो गोल डीपीएस की वंशिका ने किये। इसके अलावा अलग अलग वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed