{"_id":"56fec9104f1c1b5147f00105","slug":"highway-block-in-rampur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, जाम लगा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे कोसी पुल के पास शुक्रवार को ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक घायल हो गया और ट्रक में उसका पैर फंस गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम को किसी तरह खुलवाया।
हरदोई के शाहबाद निवासी श्याम बाबू पीलीभीत डिपो बस में चालक है।
वह शुक्रवार की दोपहर को दिल्ली से सवारी लेकर पीलीभीत जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कोसी पुल के पास चालक ने सवारी उतारने के लिए ब्रेक लगा दी। तभी पीछे आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। गंज थाना क्षेत्र के नानकार निवासी जगविंदर ट्रक ठीक कराने मुरादाबाद गया था। वहां से वह बिलासपुर जा रहा था।
हादसे के बाद ट्रक चालक का पैर क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक चालक जगविंदर को किसी तरह से बाहर निकाला।