फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   High-tension line snaps and falls on roof; teenager dies of electrocution.

Rampur News: छत पर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, करंट से किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
High-tension line snaps and falls on roof; teenager dies of electrocution.
- रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के नयागांव की घटना
विज्ञापन


- बिजली निगम का दावा- छूने से करंट लगने पर टूटा तार

संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर (रामपुर)। क्षेत्र के नयागांव में हाईटेंशन लाइन टूटकर एक मकान की छत पर जा गिरी। इसकी चपेट में आकर छत पर खेल रहे 13 वर्षीय साकिब की जान चली गई। शुक्रवार दोपहर हुई घटना का पता चलने पर शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश फैला तो मामला चर्चा में आया।
करंट से जान गंवाने वाला साकिब गांव में ही रहने वाले हसन का बेटा था। गम में घिरे परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफन कर दिया। शनिवार सुबह जब घटना चर्चा में आई तो तमाम लोगों ने बिजली के जर्जर तारों और हाईटेंशन लाइनों के नीचे सुरक्षा न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी शिकायतों के बाद भी बिजली निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


दूसरी ओर बिजली विभाग के जेई नौशाद हुसैन का कहना है कि 11 केवी की बिजली लाइन पहले से थी। बाद में ग्रामीणों ने उसके नीचे मकान बना लिए। घटना के बाद मौके पर गई टीम को पता चला कि लाइन मकान के छज्जे के पास से गुजर रही थी। खेलते वक्त बच्चे के छूने से उसे करंट लगा और तार टूटा। बाद में टीम ने लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टांडा के कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चे का हाथ बिजली के तार से टच हो गया था। इससे तार टूटकर गिर गया और करंट से बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम शव को दफना दिया है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed