{"_id":"68449d2f6876776f6d0ff509","slug":"high-speed-car-driver-hit-an-e-rickshaw-one-seriously-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-147188-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार कार चालक ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार कार चालक ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, एक गंभीर
Sun, 08 Jun 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर ले जाया गया है।
शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी दिव्यांग आसिफ ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार को रोज की तरह ही मजदूरी करने निकला था। वह शनिवार शाम चार बजे थाना क्षेत्र के एक कार शोरूम के सामने पहुंचा, तभी बीच पीछे से आ रहे कार सवार शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला तारों बाली बगिया निवासी सुबोध ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुबोध और उसके परिवार के सदस्य हादसे से घबरा गए, वह रामपुर से शाहजहांपुर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। शहजादनगर थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।