फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   High-speed bike riders snatched the life of an elderly man.

Rampur News: तेज रफ्तार बाइक सवारों ने छीन ली बुजुर्ग की जिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
High-speed bike riders snatched the life of an elderly man.
शाहबाद। महेवा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सूरजपाल (65) को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। यह हादसा तब हुआ जब बुजुर्ग पैदल बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रहे थे। हादसे में बुजुर्ग के गंभीर चोटें आई। इलाज को ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे बुजुर्ग सूरजपाल टांडा गांव की एक बैंक से रुपये निकालने के लिए पैदल जा रहे थे। कुछ दूर पैदल चलने के बाद सामने से बाइक सवार दो लोग आ रहे थे। बुजुर्ग के बेटे महेंद्र के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवारों ने इनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उनके पिता सूरजपाल के सिर में गहरी चोटें आई।
विज्ञापन

घायल अवस्था में इन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। फिर भी बेटे महेंद्र ने संतुष्टि के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया, तो उन्होंने भी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------


शुक्रवार रात को मनाया था पोते का जन्मदिन
शाहबाद। शुक्रवार रात को महेंद्र के बेटे अनुराग का 11 वा जन्मदिन था। इस जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्ग सूरजपाल काफी खुश थे। लेकिन इन्हीं खुशियों के बीच शनिवार सुबह को हादसा हो गया। इस हादसे ने परिवार को गहरा जख्म दे दिया। संवाद

---------------------------------

छोटे बेटे की शादी की चल रही थीं तैयारियां
शाहबाद। महेंद्र ने बताया कि महीनेभर भर बाद बुजुर्ग के सबसे छोटे बेटे राहुल की शादी होनी है। इस शादी को लेकर घर में तैयारियां भी चल रही थी। महेंद्र ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर खरीदारी करने लिए रुपयों की जरूरत थी। इन जरूरत को देखते हुए बुजुर्ग बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया। घर में चल रही खुशियां काफूर हो गई। उधर बेटे राहुल की होने वाली ससुराल बदायूं के आसफपुर क्षेत्र में लोग सदमे में थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed