फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   help the needy persons

स्वयंसेवी संगठनों ने बांटा भोजन, ऑक्सीजन आपूर्ति भी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
help the needy persons
रामपुर। बुधवार को भी विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध कराए। वहीं कुछ संगठनों के सदस्यों ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

वीर खालसा सेवा समिति की ओर से जिला अस्पताल और जगह-जगह जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। इसके अलावा कच्चा राशन भी लोगों को दिया गया। खालसा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा जब भी समाज को जरूरत पड़ती है वीर खालसा सेवा समिति के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर सेवा करने के लिए आगे आते हैं। इस मौके पर समिति चेयरमैन निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, सन्नी कपूर, गुलशन अरोरा, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा संचालित की जा रही युवा रसोई के माध्यम से भी जिला अस्पताल, रिक्शा चालकों व शहर के अलग-अलग चौराहों व स्थानों पर जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही सदस्यों ने मंगलवार से कोरोना योद्धाओं, सेवादारों, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिवार में इंडोर प्लांट पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। जिसके तहत सदस्यों ने लोगों को घर-घर जाकर इंडोर प्लांट भेंट किए। संग़ठन के अध्यक्ष नलिन सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति संगठन से पौधों की मांग कर रहा है उसे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा प्रबंधक समिति व सिंह सेवक जत्था के सदस्यों ने भी जरुरतमंदों को कच्चे व पके भोजन के पैकेट वितरित किए। समिति के सदस्यों ने राशन व भोजन वितरण के साथ ही होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलिंडर भी मुहैया कराए। इस सेवा में गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक दर्शन सिंह खुराना, त्रिलोचन सिंह, ओंकार सिंह, राधेश्याम अरोरा, सुरेंद्र सिंह चावला, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, हरीश अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed