फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on bail application of Azam-Abdullah postponed

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail application of Azam-Abdullah postponed
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई छह नवंबर को होगी।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी। यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में गड्ढा खोदकर दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना कर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी अनवार व सालिम को जमानत मिल चुकी है। आजम और अब्दुल्ला की ओर से अग्रिम जमानत दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने सात अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्थायी जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शनिवार को होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------


अब्दुल्ला के पासपोर्ट के मामले की भी नहीं हुई सुनवाई
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 23 नवंबर को होगी। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। संवाद
------------------------

वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य
रामपुर। पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वकील शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने हर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। इसी क्रम में शनिवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed