{"_id":"62d84714e907663d1475d986","slug":"hearing-on-30-july-in-the-case-of-yateemkhana-rampur-news-mbd4352577157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में वादी की मुख्य परीक्षा पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में वादी की मुख्य परीक्षा पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में एक मुकदमे के वादी की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब जिरह के लिए कोर्ट ने 30 जुलाई की तारीख नियत की है।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
बुधवार को यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें मुकदमे के वादी साजिद की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने जिरह के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है।