फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of cartridge issue

कारतूस कांड में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख 30 नवंबर तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hearing of cartridge issue
रामपुर। सूबे में सुर्खियों में रहे कारतूस कांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अगली तारीख 30 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2010 को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ ज्वालानगर पुल के नीचे से पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा यशोदानंदन को गिरफ्तार करते हुए सरकारी कारतूसों के दुरुपयोग के मामले का खुलासा किया था। एसटीएफ ने इस दौरान सीआरपीएफ के हवलदार विनोद और विनेश को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही व उनसे पूछताछ के आधार पर मुरादाबाद में पीटीसी में तैनात आरमोरर नाथीराम सैनी को भी गिरफ्तार किया था। यशोदानंदन की निशानदेही पर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, मऊ आदि जनपदों से भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद ट्रायल शुरू हो गया। इस मामले की सुनवाई रामपुर एडीजे द्वितीय कोर्ट में चल रही है। जिसमें सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं, जबकि मुख्य आरोपी यशोदानंदन का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में कारतूस कांड मामले में तारीख तय थी। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण इस मामले में अगली तारीख 30 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed