फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of cartride case on nine december

Rampur News: कारतूस कांड की अगली सुनवाई 09 दिसंबर को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hearing of cartride case on nine december
रामपुर। चर्चित कारतूस कांड में शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 09 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम-रहीम सेतु के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदारों को गिरफ्तार कर कारतूस कांड का खुलासा किया था। इस मामले में गिरफ्तार किए आरोपियों की निशानदेही पर ही इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसीके आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यादातर आरोपी इस वक्त जमानत पर चल रहे हैं। ट्रायल के दौरान पीएसी के एक रिटायर्ड दरोगा की मौत हो चुकी है। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे द्वितीय अमित वीर सिंह की कोर्ट में चल रही है। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 09 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed