{"_id":"6619b0e5f24a1119590fe5d4","slug":"hearing-in-abdullahs-two-pan-card-cases-now-on-16th-rampur-news-c-282-1-rmp1006-119848-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अब 16 को सुनवाई, जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अब 16 को सुनवाई, जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए
Sat, 13 Apr 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:38 AM IST
सार
दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। अब इसकी सुनवाई 16 को होगी। यह मामला विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में शुक्रवार को गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, जिस पर इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। इस दौरान हरदोई जेल से अब्दुल्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने इस मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक शुक्रवार को इस मामले में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, जिस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर के एक मामले में विवेचक रामवीर सिंह से जिरह हुई जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।