फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing in Abdullah Azam two birth certificates case will also be held on Thursday

रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में गुरुवार भी होगी सुनवाई, अधिवक्ताओं ने पेश कीं दलीलें

Wed, 04 Aug 2021 08:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 08:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Hearing in Abdullah Azam two birth certificates case will also be held on Thursday
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामलों में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। 
विज्ञापन


इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के पास दो पासपोर्ट होने का भी आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में मंगलवार और बुधवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed