फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   health department is alert for omicron

ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रवार की जाएगी सैंपलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
health department is alert for omicron
रामपुर। कोरोना संक्रमण की दो लहरों का सामना कर चुके लोगों के सामने अब नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एक बार क्षेत्र और समुदाय (कम्यूनिटी) बार लोगों के साथ ही विभिन्न व्यवसाय व कार्यों से जुड़े लोगों की एक साथ सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दो लहरों में जिले में 148 संक्रमितों की मौत हुई थी। दूसरी लहर में हालात काफी खराब हो गए थे लेकिन, लोगों की सजगता, सरकार की बंदिशों और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के प्रयासों से इस पर काबू पा लिया गया था। कोरोना की दो लहरों से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की तरह ही एहतियातन अभी से ओमिक्रॉन के प्रभाव को रोकने के लिए आशंकितों को तलाशा जाएगा। इसके लिए सर्विलांस को मजबूत करते हुए क्षेत्रवार अलग-अलग तरह के काम-कारोबारों से जुड़े लोगों का विशेष शिविर आयोजित कर सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए एक वैन में टीम को टेस्ट किट के साथ संबंधित क्षेत्र में भेजा जाएगा और सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके लिए विभाग इस सप्ताह में विस्तृत योजना तैयार कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed