फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   health camp

36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3666 मरीजों को दिया गया उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
health camp
रामपुर। जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन किया गया। जिसमें कुल 3666 मरीजों का उपचार किया गया। इन मरीजों में 1544 पुरुष, 1681 महिलाओं एवं 441 बच्चों का चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोग्य मेलों में कुल 128 मरीज ऐसे पाए गए जिन्हे विशेष जांचों व उपचार की आवश्यकता थी। इन मरीजों को हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोग्य मेले में खून की कमी के 216, सांस रोग के 204, डायबिटीज के 197, उदर रोग के पीड़ित 291, चर्म रोग के 90 एवं टीबी के 92 मरीजों का उपचार किया गया। मेलों में बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया एवं बचाव के उपाय बताए गए। 352 गर्भवती माताओं की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के ई-कार्ड (कुल 308) बनाए गए। जिन मरीजों में खून की कमी पायी गयी उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित की गयीं। मेलों में बुखार से बचाव के उपायों के बारे में भी मरीजों को विस्तार से बताया गया।सभी आरोग्य मेलों में लाभार्थियों को कोरोना वायरस के लक्षणों एवं बचाव हेतु सावधानियों सेअवगत कराते हुए साबुन-पानी से हाथ धोने की विधि की जानकारी दी गई। इस प्रकार के मेलो का आयोजन जनपद में प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed