फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   harpal murder

हत्यारों ने 19 गोलियां मारी थीं प्रधानपति को 

Fri, 28 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
harpal murder
हरपाल
 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता प्रधानपति हरपाल सिंह को हमलावरों ने सरेआम हाईवे पर 19 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था। इससे लगता है कि हमलावरों का इरादा प्रधानपति को किसी भी हालत में जिंदा छोड़ना नहीं था। डीआईजी ने उक्त मामले में एक दरोगा को निलंबित करने के निर्देश एसपी को दिए हैं। फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीम पंजाब रवाना हो गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच भी क्षेत्र में डेरा जमाए रहीं।

ज्ञात हो कि ग्राम डंडिया न्यामतगंज निवासी भाजपा नेता हरपाल सिंह ग्रेटा की पत्नी प्रभजोत कौर मुबारकपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। हरपाल की प्रधानी के चुनाव व जमीन को लेकर ग्राम पंचायत के अंतर्गत रहने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्ञानी हरेंद्र सिंह के पुत्र बघेल सिंह उर्फ बाघी से काफी समय से चल रही है। हरपाल पूर्व विधायक की भाभी स्व. ज्ञानी रणधीर सिंह की पत्नी प्रीतम कौर की जमीन की पैरवी कर रहा था, इसलिए दोनों पक्षों में रंजिश और पनप गई थी। 25 अप्रैल की शाम हरपाल अपनी बोलेरो से नगर से अपने घर जा रहा था। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पुल पर कार व बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके प्रधान पति की सरेआम हत्या कर दी थी। घटना में गाड़ी चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने मृतक के भाई हरजिंद्र सिंह की तरफ से बाघी समेत पांच नामजद व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पीएम को भेजा था।      
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हरपाल का पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख व डीआईजी ओंमकार सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोक जताने के साथ ही हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का वादा किया था। डीआईजी ओमकार सिंह, एसपी के के चौधरी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का वादा किया। उधर, घटना के मुख्या हत्यारोपी बघेल सिंह व उसकी पत्नी प्रवीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने हरपाल के ऊपर जो गोलियां चलाई थीं, उससे प्रतीत होता है कि हमलावरों का इरादा उसे किसी भी हालत में जिंदा छोड़ने का नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु गोलियां लगने से होना आया है, वहीं उसके शरीर में गोलियों के 19 निशान पाए गए हैं। कुछ गोलियां बेहद संवेदनशील अंगों पर लगीं थीं। फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें पंजाब व उत्तराखंड में दबिशें दे रही हैं। एसओजी की टीम भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। डीआईजी ओमकार सिंह ने भी क्षेत्र के दारेेेगा नगेंद्र पवार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने के निर्देश एसपी को दिए हैं। जबकि, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सभी हत्यारोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed