{"_id":"58c848244f1c1b6b3732acb6","slug":"happy-holi000","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली मस्तानों की टोली, बोली - हैप्पी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली मस्तानों की टोली, बोली - हैप्पी होली
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में होली पर रंग खेलते शिव बहादुर सक्सेना और मौजूद लोग ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंगों का त्योहार होली जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की सुबह होते ही होली के रंगों की बौछार में पूरा जिला डूब गया। मस्ताने युवकों की टोलियां निकलकर सड़कों पर आ गईं और उन्होंने एक दूसरे को जमकर रंगों से सराबोर कर दिया। पूरे दिन होली की मस्ती छाई रही।
रंगो का त्योहार होली का त्योहार सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। रविवार की रात में होलिका दहन के बाद से ही होली के रंगों की फुहार छूटने लगी थी,लेकिन सोमवार की सुबह होती ही युवकों की टोलियां घरों से निकलकर सड़कों पर आने लगी। नाचते-गाते युवक व युवतियां होली पर एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे थे। सिविल लाइंस, ज्वाला नगर, मिस्टन गंज क्षेत्र में युवाओं की टोलियां सड़कों पर नृत्य करते हुए देखी गई।
विज्ञापन
लोग एक दूसरे के घर जाकर होली की बधाई देते रहे। इस दौरान होली पर बच्चों ने भी खूब मस्ती की। लोगों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी। यह सिलसिला दिन भर चला। मिस्टन गंज चौराहे पर तो होली के रंग ज्यादा ही छूटे। यहां जो भी मिला उसे लोगों ने रंग दिया पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को भी लोगों ने नहीं बख्शा और रंगों से सराबोर कर दिया। इसके अलावा गली मुहल्लों में होली की मस्ती खूब छाई रही। दोपहर तक रंगों की फुहार रही और इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाई दी। होली की मस्ती में लोग दिन भर डूबे रहे।
विज्ञापन