फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Handicrafts from Gujarat, Nagaland and Manipur won hearts

गुजरात, नागालैंड व मणिपुर के हस्तशिल्पियों ने जीता दिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Handicrafts from Gujarat, Nagaland and Manipur won hearts
रामपुर में शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट में नृत्य करते कलाकार।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। स्थानीय उत्पादों के साथ ही साथ गुजरात, मणिपुर और नागालैंड के हस्तशिल्पियों ने लोगों का दिल जीत लिया। न सिर्फ आकर्षक उत्पाद, बल्कि वहां के लोगों की वेशभूषा और भाषा के जरिए भी देश की सांस्कृतिक विरासत नजर आई। इसके अलावा खाने-पीने के भी अलग-अलग स्टॉल सजे हुए थे। जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन थे।
विज्ञापन

शुक्रवार से नुमाइश मैदान पर हुनर हाट की शुरुआत हो गई। लोकल फॉर वोकल थीम पर आधारित इस हुनर हाट में देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं, जो अपने-अपने राज्यों एवं जिलों के मशहूर उत्पादों के साथ यहां पहुंचे हैं। हुनर हाट में गुजरात की कालीन ने लोगों को खासा आकर्षित किया। आकर्षक डिजाइनों से सजी यह कालीन लोगों को खूब पसंद आईं। इसके अलावा नागालैंड और मणिपुर का लकड़ी का काम लोगों को बहुत पसंद आया। हस्तशिल्पियों की कलाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया। बड़ी तादात में लोगों ने पूछताछ की। गुजरात की सूत कातने की कारीगरी भी लोगों को खूब पसंद आई। सहारनपुर के लकड़ी के उत्पाद भी लोगों को बेहद पसंद आए। खादी के कपड़े और जरी पेचवर्क का काम भी लोगों को खूब पसंद आया। यही नहीं खाने-पीने के लिहाज से भी हुनर हाट में मुकम्मल इंतजाम हैं। चाय के होटल और ढाबों के अलावा राज्यों की विशेष चीजें लोगों का दिल जीत रही हैं। पंजाब की रसोई, बिहार का लिट्टी चोखा, जम्मू कश्मीर के ड्राईफ्रुट, दिल्ली का नॉनवेज तंदुर लोगों को खूब पसंद आया। हालांकि, लोगों ने ज्यादा आनंद चाय और कॉफी का लिया।

रामपुर में शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट में नृत्य करते कलाकार।संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट में नृत्य करते कलाकार।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed