फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Had Patel been PM, there would have been no long wait for Ram temple: Maurya

पटेल प्रधानमंत्री होते तो राम मंदिर के लिए नहीं करना पड़ता लंबा इंतजार : मौर्य

Mon, 24 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Had Patel been PM, there would have been no long wait for Ram temple: Maurya
रामपुर में भाजपा के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते
रामपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल यदि प्रधानमंत्री होते तो देश के करोड़ों लोगों को अयोध्या में राम मंदिर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार जीता और अब पश्चिम बंगाल की बारी है।
विज्ञापन

वंदेमातरम का विरोध करने वालों को देश छोड़ना होगा। यह बातें रविवार को वल्लभ भाई की पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में रामपुर में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने जयंती पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों को एक करके देश में शामिल किया। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गृह मंत्री रहते सोमनाथ मंदिर पर कब्जा हटवाकर भव्य निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनके रहते मथुरा व काशी का विवाद सुलझ गया होता। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर देश को मिला है। उन्होंने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वज कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed