फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gurnam became the president and Nadeem became the general secretary.

Rampur News: गुरनाम अध्यक्ष और नदीम बने महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gurnam became the president and Nadeem became the general secretary.
रामपुर। स्वार में सीनियर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हो गया। गुरनाम सिंह संधू अध्यक्ष और नदीम अहमद महासचिव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के साथ वादकारियों के हित में कार्य करने को तरजीह देंगे।निर्वाचन अधिकारी अतहर फहीम ने बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की। फरहतुन्नबी खां ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते गुरनाम सिंह संधू निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। इसी तरह सचिव पद के लिए राजूपाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया और वैभव कुमार सक्सेना सचिव घोषित हुए। वहीं नदीम अहमद निर्विरोध महासचिव बने।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अतहर फहीम ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसके अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहबूब अली, फरहतुन्नबी खां और बृज किशोर दिवाकर, उपाध्यक्ष पद पर हरस्वरूप सिंह, मोहम्मद अय्यूब और मतलूब अली, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, उप सचिव तैयब खां, उप संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार चंद्रा और प्रशासनिक सचिव सरफराज अहमद चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कोषाध्यक्ष रिजवान अली, उप कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रफीक अहमद, उप मीडिया प्रभारी महीपाल सिंह, ऑडिटर उमेश कुमार शर्मा, उप ऑडिटर हरप्रीत सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष कमल सिंह और उप पुस्तकालय अध्यक्ष आसिफ अली चुने गए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण शीघ्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed