{"_id":"612ba6b48ebc3e79db62bf91","slug":"gujarat-police-raided-in-tanda-in-conversion-case-team-took-a-man-along","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण: गुजरात पुलिस का टांडा में छापा, एक युवक को साथ ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरण: गुजरात पुलिस का टांडा में छापा, एक युवक को साथ ले गई टीम
Sun, 29 Aug 2021 08:54 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:54 PM IST
सार
धर्म सिंह मार्छल, सीओ स्वार ने बताया कि गुजरात से आई पुलिस टीम ने बताया था कि नगर निवासी एक युवक के विरुद्ध धर्मांतरण के आरोप में वडोदरा में मुकदमा दर्ज है। स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस की टीम ने युवक के घर पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया है और अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चर्चित धर्मांतरण प्रकरण के मामले के तार रामपुर के टांडा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में गुजरात के वडोदरा की पुलिस ने शनिवार की देर रात टांडा में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वडोदरा पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार धर्मांतरण प्रकरण में एक मुकदमा वडोदरा में भी दर्ज है। इसी मुकदमे की जांच के लिए वडोदरा की पुलिस ने टांडा के युवक को हिरासत में लिया है। इस युवक से धर्मांतरण के मामले में ही यूपी एटीएस की टीम जून माह में कई दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुजरात के वडोदरा में दर्ज मुकदमे में धर्मांतरण के मामले में उमर गौतम और उसके साथियों पर धर्मांतरण के लिए एक संस्था को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ सीएए-एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने वालों और दिल्ली दंगा के आरोपियों को कानूनी मदद देने का आरोप है। इस मामले की जांच के लिए वडोदरा पुलिस ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। जांच के दौरान टांडा के राहुपुरा निवासी युवक का नाम प्रकाश में आया है। वडोदरा पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच के लिए शनिवार की रात टांडा पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वडोदरा पुलिस ने राहुपुरा मोहल्ले में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ के बाद वडोदरा पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है, उसके खिलाफ वडोदरा में दर्ज धर्मांतरण के मुकदमे के कनेक्शन सामने आए हैं।
विज्ञापन
गुजरात से आई पुलिस टीम ने बताया था कि नगर निवासी एक युवक के विरुद्ध धर्मांतरण के आरोप में वडोदरा में मुकदमा दर्ज है। स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस की टीम ने युवक के घर पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया है और अपने साथ ले गई है। -धर्म सिंह मार्छल, सीओ स्वार
विज्ञापन
उमर गौतम से बताई जाती है युवक की नजदीकियां
टांडा (रामपुर) गुजरात पुलिस जिस युवक को अपने साथ ले गई है उसकी नजदीकियां धर्मांतरण मामले के आरोपी उमर गौतम के साथ बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक टांडा का युवक दिल्ली में रहकर बुरका बेचने और ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। वह दिल्ली में जिस मकान में रहता था वह उमर गौतम का था।