फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   GRP launched checking campaign at railway station

Rampur News: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
GRP launched checking campaign at railway station
रामपुर। शहर में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से सक्रियता बढ़ा दी गयी। जीआरपी की टीम ने संदिग्ध लोगों की जामा तलाशी ली। इसके साथ ही उनके बैग चेक किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान जेबकतरों पर विशेष नजर रखी गयी। जबकि लोगों को स्टेशन को साफ-सुथरा रखने की सलाह भी दी गई। दोपहर करीब 12 बजे से त्योहार को देखते हुए जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर फैल गई। इस दौरान लोगों के बैग को खोलकर देखा गया। इसके साथ संदिग्ध लगने पर तलाशी भी ली गई। इस दौरान स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध चीजों पर निगाह रखी गई। इस दौरान चोर-उच्चकों पर विशेष तौर पर निगरानी रही। इस दौरान स्टेशन को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अपील भी की। सुबह से ही त्योहार पर लोगों का घरों को जाने के लिए आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


पुलिस रही एक्टिव, एसपी ने की गश्त
रामपुर।
धनतेरस के मौके पर बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव रहा। शुक्रवार की शाम को एसपी राजेश द्विवेदी भी मय फोर्स के शहर के भ्रमण को निकले। उन्होंने बाजार नसरुल्ला खां, सर्राफा बाजार समेत कई बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाजारों में पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article