फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   groom went missing before leaving for the wedding procession

Rampur: बरात जाने से पहले दूल्हा हुआ गायब, 18 घंटे बाद जंगल में घूमते हुए मिला

Thu, 14 Dec 2023 10:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Dec 2023 10:05 PM IST
सार

युवक के परिजन और रिश्तेदार उसे तलाश करने के लिए निकले। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो वह भी उसकी तलाश में जुट गई। लगभग 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम युवक जंगल में घूमते हुए मिल गया। इसके बाद बरात रवाना हुई।

विज्ञापन
groom went missing before leaving for the wedding procession
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मसवासी क्षेत्र के कुंदपुर गांव में बरात जाने की पूर्व संध्या पर लगन की रस्म अदा होने के बाद गायब हो गया। इस बात की जानकारी जब दूल्हन पक्ष को हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। खुशी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। इस बीच युवक के परिजन और रिश्तेदार उसे तलाश करने के लिए निकल गए। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो वह भी उसकी तलाश में जुट गई। लगभग 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम युवक जंगल में घूमते हुए मिल गया। इसके बाद बरात रवाना हुई।

विज्ञापन


मामला मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंदनपुर गांव का है। एक ग्रामीण ने अपने बेटे का रिश्ता स्वार क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी युवती से किया था। बुधवार शाम उसकी लगन आई थी। लगन की रस्म अदायगी भी हो गई। बृहस्पतिवार को उसकी बरात स्वार के धनौरी गांव में जाने की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान बाद युवक अचानक रहस्मय ढंग से गायब हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। अनहोनी की आशंका में यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन युवक को तलाश करने में जुट गए। रात भर उसकी तलाश जारी रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बरात जाना थी। युवती पक्ष को जब पता चला कि युवक रहस्यम ढंग से लापता हो गया है तो उनके पैरों के तले की जमीन खिसक गई। पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को वह जंगल में घूमता हुआ मिला। उसके मिलने से परिवार में खुशी का माहौल हो गया। युवक की बरात की तैयारियां आनन-फानन में पुन: शुरू हो गईं। हालांकि बरात बृहस्पतिवार सुबह के समय जानी थी लेकिन बरात बृहस्पतिवार शाम को रवाना हुई। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर तनाव में आ गया था जिसके चलते वह बिना बताए घर से चला गया था। अब वह घर आ गया है और बरात लेकर धनौरी गांव जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed