फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Grasshopper and booby are both critical times: Naqvi

टिड्डी और फिसड्डी दोनों संकट के समय का कंटक : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Grasshopper and booby are both critical times: Naqvi
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि टिड्डी और फिसड्डी दोनों संकट के समय का कंटक हैं। टिड्डी फसल बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है और फिसड्डी देश को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उत्तर प्रदेश और देश में अन्य देशों की तुलना में कोरोना से मृत्यु और संक्रमितों का आंकड़ा काफी कम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नकवी ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य हो रहा है। आपदा के दौर को अवसर में बदलने का कार्य लोग मजबूती से कर रहे हैं। वहीं कांग्रेसी फिसड्डी की लफ्फाजी समस्या के समाधान के बजाय सियासी व्यवधान का हिस्सा बन गए हैं। नकवी ने कहा कि दुख की बात है, कि हमारी सेना-सुरक्षा बल देश की सुरक्षा-सम्मान के लिए सीमा पर डटे हैं। वहीं, कुछ राजनैतिक दलों द्वारा उनके मनोबल को तोड़ने के पाखंडी प्रपंच किए जा रहे हैं। कांग्रेस बौखलाहट में चोर मचाए शोर वाला काम कर रही है। उन्होंने चुनौतियों को डटकर मुकाबला करने की बात भी कही।
विज्ञापन

आज करेंगे सद्भाव मंडप का शिलान्यास
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास सोमवार को पनवड़िया नुमाइश मैदान में प्रस्तावित सद्भाव मंडप का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री नंदगोपाल नंदी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर आना है मना
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण सद्भाव मंडप के शिलान्यास कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्राप्त कार्यक्रम में भी सीमित लोगों की उपस्थिति को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी का भी आना मना है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट कर लिखा है कि कार्यक्रम स्थल पर किसी का भी आना सख्त मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed