{"_id":"583348234f1c1bb204b3aa66","slug":"gram-pradhan-demands-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अधिकारों के लिए गरजे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अधिकारों के लिए गरजे जनप्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के सदर तहसील में अधिकारी को ज्ञापन सौपते प्रधान संघ के लोग
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मानदेय बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही उप जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले सैदनगर क्षेत्र के प्रधान सदर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर धरना देने के बाद एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा कि पंचायत राज एक्ट में जो व्यवस्था की गई है उसमें प्रधानों को अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में प्रधानों का मानदेय 30000 रुपये प्रति माह देने, मानेदय का बजट अलग से पास किया जाए। राशन वितरण करने का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया जाए। आवास बनवाने का भी अधिकार प्रधानों को मिलनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में फरीद खां, रईस अहमद, पाती राम लोधी, मोहम्मद जावेद, अकरम अली, सलीम, मुस्लेमीन, रामदुलारी, बुधिया, रामकुंवर, गनपत सिंह, हमीदा, आमना, आसमा, इमरान शामिल थे। टांडा में सोमवार को दोपहर 12 बजे से क्षेत्र की पचास ग्राम पंचायतों के प्रधान रामपुर रोड स्थित डाक बंगले पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे जहाँ पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीके कुशवाह को दिया।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने मांगे रखी कि प्रधानों का मानदेय तीस हजार रुपये किया जाए। मानदेय कि लिए अलग से बजट कि व्यवस्था की जाए। ग्राम पंचायत के सभी कार्यों के अधिकारी ग्राम पंचायत को दिए जाए तथा राशन वितरण का कार्य भी ग्राम पंचायत द्वारा की जाए। इस दौरान असरार आजम, मोहम्मद असलम, अबरार अहमद, भूरा, मोहम्मद हारून, अक़ील, सुनीता, महेश कुमार, आसिफ,खेरुल निशा, मोहम्मद अली, हसीना, शिवलाल सिंह, राजकली, इकरार, अफसर अली, फरीद आदि समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।