{"_id":"ea84938b9f9a63d231ef26c68484dfd1","slug":"gram-panchayat-chunav-results-declear-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरक्षर और पांचवीं पास रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरक्षर और पांचवीं पास रहे अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण संसद के चुनाव के लिए सियासत के स्कूल में निरक्षर और पांचवीं पास अव्वल दर्जे से पास हुए। स्नातक और इंटर पास काफी कम संख्या में मौजूदगी दर्ज करा सके। रविवार को पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित किए गए। परिणामों ने साबित कर दिया कि सियासत के मैदान में शैक्षिक योग्यता नहीं, राजनीतिक अनुभव काम आता है।
सोमवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणामों की घोषणा की गई। चमरौवा और सैदनगर ब्लॉक के चुनाव परिणामों के आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सियासत की जमीन पर मजबूती सियासी गुणा-भाग ही दे पातें हैं।
इन दोनों ब्लॉकों में रविवार रात आठ बजे तक के परिणामों में निरक्षर और पांचवीं पास प्रत्याशियों के जीत के आंकड़े चौंकाने वाले थे। चमरौआ ब्लॉक में जहां रात आठ बजे तक करीब 73 ग्राम प्रधानों के नाम घोषित किए गए थे। इनमें 28 विजयी प्रत्याशी निरक्षर थे, जबकि 40 की शैक्षिक योग्यता प्राइमरी थी।
विज्ञापन
इन आंकड़ों में सिर्फ तीन स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाए तो इंटरमीडिएट शैक्षिक योग्यता वाले दो प्रत्याशी शामिल थे। इसी प्रकार सैदनगर ब्लॉक के चुनाव परिणामों में रात आठ बजे तक करीब 52 विजयी घोषित प्रत्याशियों में 16 निरक्षर और 29 प्राइमरी शैक्षिक योग्यता वाले थे। स्नातक योग्यता की सिर्फ एक की थी।