{"_id":"5255886386257275b010d836c92bff43","slug":"gram-panchayat-chunav-nomination-in-rampur-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफनी में 34, जुठिया में 24 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफनी में 34, जुठिया में 24 प्रत्याशी मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान शाहबाद क्षेत्र के सैफनी में जमकर घमसान होगा। यहां पर पहले चरण में सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रधान की सीट पर 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। चमरौवा क्षेत्र के जुठिया गांव में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। शाहबाद क्षेत्र में सैफनी अभी भी ग्राम पंचायत है।
सैफनी ग्राम पंचायत जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है। यहां पर चुनाव की कवायद शुरू होते ही राजनीति गर्माने लगी थी। सैफनी में कुल 48 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के उतरने के बाद अफसरों के भी होश उड़ गए थे। उन्हें चिंता थी बैलेट पेपर की।
नामांकन पत्रों की जांच का काम हुआ तो सभी पर्चे वैद्य करार दिए गए। नामांकन-पत्रों की वापसी का काम शुरू हुआ तो यहां एक-एक कर 14 लोगों ने अपना नाम चुनाव मैदान से वापस ले लिया। अब यहां पर 34 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। एक गांव से 34 उम्मीदवारों के मैदान में होना काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन का दावा है कि यहां पर अतिरिक्त बैलेट पेपर दिया जाएगा। शाहबाद क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव मे सिर्फ तीन ही प्रत्याशी मैदान में हैं, जोकि सबसे कम है। चमरौवा के जुठिया गांव में सबसे ज्यादा प्रत्याशी हैं। यहां पर कुल 28 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।