{"_id":"36b215d1cc25d96242d72d8bef7127eb","slug":"gram-panchayat-chunav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में थमा प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में थमा प्रचार का शोर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान निपट जाने के बाद प्रशासन की नजर दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र में होने वाले चुनाव पर टिक गई है। रविवार को यहां प्रचार का शोर थम गया। मिलक क्षेत्र की 129 ग्राम पंचायतों में प्रधान और पंचायत के वार्ड सदस्यों के चुनाव में 3164 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पहले चरण का शनिवार को फायरिंग, पथराव और मारपीट के बीच मतदान संपन्न हुआ। पुलिस की सारी तैयारियों और दावों का पोल खुल गई। अब प्रशासन की नजर एक दिसंबर को दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र में होने वाले चुनाव पर टिक गई है।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन से लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने यहां पर मतदान कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जोनल और सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की फौज लगाई गई है। मिलक क्षेत्र की 129 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1075, जबकि सदस्य पद के लिए 2089 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।