फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Graduation first year student hangs himself on the noose

स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Graduation first year student hangs himself on the noose
शाहबाद। परिजनों की डांट से नाराज होकर स्नातक प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह दिन अन्य परिजनों ने जागने के बाद जब छात्रा के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और पुलिस में काफी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खंदेली गांव निवासी मित्रपाल यादव की बेटी रवीना चंदौसी के एक कॉलेज में (16) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि घर में किसी काम को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। डांट से नाराज होकर रवीना ने मंगलवार रात में परिजनों के सो जाने के बाद बरामदे में आकर रस्सी से लोहे के गाटर में फंदा डालकर लटक गई। बुधवार सुबह होने और जब अन्य परिजन जागे तो फंदे से शव लटकता हुआ देखकर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पाकर ढकिया चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया तो परिजनों ने मना कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और पुलिस ने जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रामपुर भेज दिया है। इस मामले को कोई भी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed