फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Governor to inaugurate Foundation Day Festival tomorrow

Rampur News: राज्यपाल कल करेंगी स्थापना दिवस महोत्सव का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Governor to inaugurate Foundation Day Festival tomorrow
रामपुर। रजा लाइब्रेरी के स्थापना दिवस के दूसरे चरण में होने वाला महोत्सव तीन से सात अक्तूबर के बीच मनाया जाएगा। उद्घाटन करने को लाइब्रेरी बोर्ड की चेयरमैन एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन अक्तूबर को रामपुर आएंगी।
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी अपना 250 वां स्थापना दिवस मना रहा है। पहले चरण का कार्यक्रम पिछले साल आयोजित किया गया था। अब दूसरे चरण का महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना महोत्सव तीन से सात अक्तूबर के बीच होगा, जिसका उद्घाटन राज्यपाल एवं लाइब्रेरी बोर्ड की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल करेंगी। तीन अक्तूबर को सुबह 11 बजे एक दिवसीय राष्ट्रीय संवाद संगम से होगा।
विज्ञापन

वसुधैव गांधी : तुलसी युग में स्वराज उद्घोष विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जेएनयू दिल्ली के प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर हीरामन तिवारी मुख्य वक्ता होंगे। संचालन कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग पांडेय करेंगे। राष्ट्रीय संवाद संगम में दो सत्र रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सत्र दोपहर 2:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात इतिहासकार एवं लेखक प्रोफेसर बरेली कॉलेज बरेली के इतिहास विभाग के डा. नीरजा सिंह करेंगे। दूसरा एवं समापन सत्र शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक होगा। कहा कि इसी दिन रजा पुस्तकालय के दुर्लभ एवं बहुमूल्य संग्रह को प्रदर्शित करती हुई विशेष प्रदर्शनी और दरबार हाल में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा ।
---------------------
कब क्या होगा
3 अक्टूबर- सायंकाल 7:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भजन संध्या होगी, जिसमें आकाशवाणी कलाकार डॉ. सोनरूपा विशाल हिस्सा लेंगी।

4 अक्टूबर- शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक रसलीला का आयोजन किया जाएगा। यह प्रस्तुति मथुरा की श्रुतिपुरी एवं समूह की ओर से दी जाएगी।
05 अक्टूबर- सायं 6:30 बजे से रात 8:00 बजे तक सूफी गायक शाहिद सामी नियाजी द्वारा सूफियाना रंगों से सराबोर कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8:00 बजे से 9:30 बजे तक अल्मोड़ा के चंदन बोरा समूह की ओर से पारंपरिक रंगों और लोक संस्कृति से युक्त आकर्षक कुमाऊंनी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
06 अक्टूबर- सांयकाल 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक “शाम-ए-ग़ज़ल” का आयोजन किया जाएगा, जिसकी प्रस्तुति उस्ताद सखावत हुसैन खां की ओर से की जाएगी। इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक “ध्रुवस्वामिनी नाटक” का मंचन होगा।


7 अक्टूबर -सायंकाल 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक बच्चों की शाम पुस्तकालय के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष प्रस्तुति दयावती मोदी एकेडमी की ओर से की जाएगी।


---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed