फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government should stop interfering in the affairs of Muslims: MP Nadvi

मुस्लिमों के मामलों में दखलंदाजी बंद करें सरकार : सांसद नदवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Government should stop interfering in the affairs of Muslims: MP Nadvi
रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिमों के मामले में दखलंदाजी को बंद करे। जो लोकसभा चुनाव में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दे सकती उस पार्टी को मुसलमानों के मामलों में दखलंदाजी करने का हक नहीं है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मुसलमानों पर अत्याचार एवं वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हर मामले में केवल मुसलमानों को ही टारगेट कर रही है। हम आम जनता को कब तक समझाते रहेंगे, जबकि सरकार को खुद जनता का मिजाज समझना चाहिए। सरकार मुसलमानों के मजहबी मामलों में दखलंदाजी कर रही है।
विज्ञापन

कहा, यह वह लोग हैं इनके मंत्री के सामने लंदन की सड़कों पर देश का अपमान होता रहा और इनके चेहरे की कोई रंगत न बदली और न ही उनके खिलाफ कभी कोई बयान आए। कहा कि अरुणाचल व हिमाचल में देश की जमीन तक खिसक रही है। उस पर भी सरकार की आंखें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरकार केवल, हिंदू, मुस्लिम को लड़ाकर अपनी सरकार को मजबूत करना चाहती है। कहा कि मोदी सरकार ने होली के अवसर पर देश को आपस में लड़ाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इनको कोई कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इकाई वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article