{"_id":"56f0405a4f1c1b6a19f14d69","slug":"goldsmith-take-mashal-juloos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का विरोध-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को साहूकारा सर्राफा कमेटी ने मशाल जुलूस निकाला। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने भी प्रदर्शन किया। साहूकारा सर्राफा कमेटी से जुड़े कारोबारी बाजार में एकत्र हुए। परितोष चांदीवाला ने कहा कि व्यापारी कभी भी टैक्स का विरोध नहीं करता है, लेकिन इसके नाम पर उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शाम को सर्राफा कारोबारियों ने विरोध में मशाल जुलूस निकाला। एकजुटता से इस एक्साइज ड्यूटी को खत्म कराने के लिए संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान विनोद कुमार, राकेश मिश्रा, उमेश अग्रवाल, मुकुल रस्तोगी, प्रवेश अग्रवाल, नितिन आर्य, योगेश, अशेष अग्रवाल, गुरमीत सिंह, चंद्रप्रकाश, मारूति मराठा, दिलीप रस्तोगी आदि शामिल रहे। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने भी सोमवार को हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी ही नीतियों के कारण किसान, सरकारी कर्मी और व्यापारी सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी का विरोध इसके खत्म होने तक जारी रहेगा। इस दौरान राजीव लोचन, मनोज कुमार रस्तोगी, पराग, पारस रस्तोगी, प्रदीप सिंह, महेश रस्तोगी, प्रमोद, उमेश, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।