फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith protest against goverment

अर्धनग्न हो गए, अब तो सुन लो

Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
goldsmith protest against goverment
अर्धनग्न हो गए, अब तो सुन लो - फोटो : amarujala
ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रही। सर्राफा कारोबारियों ने बैजनाथ गली में मीटिंग की और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने भी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सर्राफा कारोबारियों की मीटिंग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेेंद्र शर्मा ने कहा कि कारोबारी जिस तरह एकजुटता से आंदोलन चला रहे हैं, जीत उनकी ही होगी।
विज्ञापन


ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद व्यापारियों ने इसे काला कानून बतातेे हुए नारेबाजी की और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुकेश आर्य, रवि प्रकाश, धर्मवीर आर्य, सतवीर सरन, राजीव रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, हरीश अरोड़ा, राजीव शर्मा, जगन्नाथ चावला, अवतार सिंह, राकेश मिश्रा, विनोद रस्तोगी, प्रेम रस्तोगी, कमल रस्तोगी, हरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, कपिल शर्मा, नितिन अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, विनीत अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल व योगेश रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कमेटी अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि ज्वैलर्स 14 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को सीआरपीएफ रोड पर सर्राफा व्यापारी काले कानून का दसवां करेंगे। 17 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, उमेश रस्तोगी, निमिश रस्तोगी, पारस रस्तोगी, ओमवीर यादव, दिनेश अग्रवाल, संजय रस्तोगी, राकेश रस्तोगी व पराग जिंदल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed