फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith protest against excise duty

चार अप्रैल को रहेगा प्रदेश बंद

Thu, 31 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
goldsmith protest against excise duty
रामपुर में बृहस्पतिवार को मिस्टनगंज में प्रदर्शन करते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी को लेकर सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कोई हल न निकलने से सर्राफा कारोबारियों में निराशा है। गुरुवार को 30वें दिन भी सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्वालानगर के सर्राफा कारोबारियों की भूख हड़ताल भी तीसरे दिन जारी रही। चार अप्रैल को प्रदेश बंद का निर्णय लिया गया है। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के कई सदस्य एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ गुरुवार को भी भूखहड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


इनमें रवि गुप्ता, अनुज अग्रवाल, रवि वर्मा, सर्वेश रस्तोगी आदि भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कमेटी के संरक्षक चंद्रराज मित्तल ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के सुझाव लेकर इस एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी का सार्थक हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने से पहले सरकार को सर्राफा कारोबारी संगठनों से राय लेनी चाहिए थी। इससे नया कर लगने से पहले उसकी सही रूप-रेखा तय की जा सकती।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने  कहा कि सर्राफा कारोबारी किसी भी प्रकार के उचित कर के विरोध में नहीं हैं लेकिन, इस प्रकार एक्साइज ड्यूटी लागू करने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। जिससे सर्राफा कारोबारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा। लिहाजा सर्राफा कारोबारी इस एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग के निस्तारण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैँ इसीलिए, राजनैतिक व व्यापारी संगठनों का उन्हें समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी समाप्त न किए जाने पर 4 अप्रैल को प्रदेश बंद का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान  राजीव लोचन, मनोज रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल,  प्रमोद सिंह, याशू, प्रतीक, बॉबी, उमेश रस्तोगी, संजीव सिंह आदि शामिल रहे। इसके साथ ही  साहूकारा सर्राफा कमेटी ने भी हड़ताल जारी रखी और गुरुवार को भी विरोध  प्रदर्शन किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों से  एकजुटता के साथ इसी प्रकार विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। इस दौरान  विनोद कुमार गप्पल, नितिन अग्रवाल, सचिन, विनोद रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, रवि प्रकाश, अजय अग्रवाल, परितोष चांदीवाला, संजीव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed