फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे सर्राफा कारोबारी

Tue, 29 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
goldsmith on hunger strike
सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का प्रदर्शन 28वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ज्वालानगर सर्राफा कमेटी से जुड़े कारोबारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने की मांग की है। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने एक्साइज ड्यूटी समाप्त न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी।

मंगलवार से कारोबारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कारोबारियों ने निर्णय लिया कि आठ-आठ सदस्यों के समूह में भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। मंगलवार को प्रदीप सिंह, मनोज रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, कमल किशोर रस्तोगी, पारस, उमेश रस्तोगी, राजीव लोचन और रामकिशन गुप्ता भूख हड़ताल पर बैठे। कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता का ही परिणाम है कि व्यापार मंडल और बसपाई भी हमारा समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आगे बढ़ना है, जिससे सरकार को भी सर्राफा कारोबारियों की परेशानी का अहसास हो। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, महेश रस्तोगी, दिलीप गायेल आदि मौजूद रहे। वहीं, साहूकारा सर्राफा कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग की है। इससे पहले कारोबारियों ने सर्राफा बाजार में मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार गप्पल ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता और तानाशाही रवैया अपना रही है। इस दौरान परितोष चांदीवाला, दिलीप रस्तोगी, राकेेश मिश्रा, राजीव शर्मा, अवतार सिंह, उमेश अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, संजीव आर्य, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, अशेष अग्रवाल, रवि प्रकाश, अजय अग्रवाल, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed