फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith on backfoot

टूटने लगी ज्वेलर्स की हिम्मत, दुकानें खुलीं 

Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
goldsmith on backfoot
रामपुर में सोमवार को खुलीं सर्राफा की दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी को लेकर अब सर्राफा कारोबारियों की हिम्मत साथ छोड़ने लगी है। सोमवार को शहर में कई सर्राफा कारोबारियों की दुकानें खुली रहीं। हालांकि ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने हड़ताल जारी रखने का दावा किया। साहूकारा सर्राफा कमेटी से जुड़े कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध की बात कही। लगातार 41 दिन से चल रही सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल का केंद्र सरकार पर तो कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


कारोबार बंद पड़े होने से आर्थिक परेशानी झेल रहे सर्राफा कारोबारियों ने अब बैकफुट पर आना शुरू कर दिया है। मार्च माह के अंत से ही अक्सर कुछ सर्राफा दुकानें खुली देखी जा रही थीं। नवरात्र में खुलने वाली दुकानों की संख्या बढ़ने लगी। आलम ये है कि अब तो सर्राफा की अधिकतर दुकानें खुल रही हैं। कुछ कारोबारी तो दुुकानें खोलकर भी हड़ताल का दावा कर रहे हैं। अप्रैल में नवरात्र शुरू होने और गेहूं की फसल कट जाने के बाद ज्वैलरी की खरीदारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में पिछले एक माह से अधिक समय से कारोबार बंद कर हड़ताल पर बैठे सर्राफा कारोबारियों ने भी हड़ताल की मार से उबरने की कोशिश शुरू कर दी है। सोमवार को शहर सर्राफा बाजार, सिविल लाइंस और ज्वालानगर में कई दुकानें खुली रहीं और कारोबार भी हुआ। साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्य चंद्रप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी स्वीकारा की अब दुकानें खुलने लगी हैं। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने सोमवार को भी हड़ताल की बात कही। सर्राफा कारोबारियों के एकत्र होकर प्रदर्शन भई किया। मीडिया प्रभारी मनोज रस्तोगी ने कहा कि 25 अप्रैल को भारत बंद के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान दिलीप गोयल, चंद्रराज मित्तल, प्रदीप सिंह, अंकुर अग्रवाल, पारस, अनुज अग्रवाल, उमेश, गौरव गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed