फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girlfriend's commotion after reaching boyfriend's house

Rampur News: प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's commotion after reaching boyfriend's house
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया और शादी की जिद पर अड़ गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों के साथ जाने से जब युवती ने इन्कार कर दिया तो युवती के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने समझाया, लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही और प्रेमी के कमरे में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का पड़ोस के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और युवक का इसी दौरान युवती के उसके घर आना-जाना था इसी दौरान युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सोमवार दोपहर युवती का पिता कहीं गया था और मां पड़ोसी के घर चली गई। इसी दौरान युवती मौका पाकर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी के लिए जिद करने लगी।
विज्ञापन

युवती की मां को इस बात की खबर हुई तो उसे लेने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने घर जाने से मना कर दिया और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। युवती ने प्रेमी के साथ निकाह करने की बात कही, इसी बीच आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पंचायत शुरू हो गई। पंचायत में युवती को समझने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की एक ना सुनी और युवक के कमरे में जाकर बैठ गई और अंदर से कमरा बंद कर लिया। मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed